सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

UP Politics 2027 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूपी भाजपा का चक्रव्यूह ! पंकज चौधरी की नई टीम, 6 क्षेत्र और 'Non-Yadav OBC' दांव से क्या ढेर होगा सपा का PDA ? इनसाइड रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) की जंग जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन की सबसे बड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) के नेतृत्व में तैयार 64 सदस्यीय नई प्रदेश टीम के जरिए भाजपा ने अवध, पूर्वांचल, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और बुंदेलखंड में नई राजनीतिक बिसात बिछा दी है। 2024 के लोकसभा नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नैरेटिव का जवाब देने के लिए भाजपा ने इस बार अपनी सांगठनिक टीम में गैर-यादव ओबीसी (Non-Yadav OBC) और दलित चेहरों को भारी तरजीह दी है। उत्तरप्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष एक नज़र में :--- क्र.सं. प्रदेश अध्यक्ष का नाम कार्यकाल (अवधि) प्रमुख पहचान / राजनीतिक पृष्ठभूमि 1 श्री माधव प्रसाद त्रिपाठी 1980 – 1984 भाजपा यूपी के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं जनसंघ पृष्ठभूमि के वरिष्ठ नेता। 2 श्री कल्याण सिंह 1984 – 1990 पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल; राम मंदिर आंद...