गौरीगंज चुनाव 2027: क्या राकेश प्रताप सिंह बचा पाएंगे अपना सियासी वजूद या गांधी परिवार के गढ़ में सपा करेगी कम बैक ?
गांधी परिवार की कर्मभूमि और अमेठी का सियासी केंद्र: गौरीगंज में राकेश प्रताप सिंह की अग्निपरीक्षा और 2027 का दंगल__ नमस्कार साथियों ! बिंदास पोल (Bindaas Poll) की 45 वीआईपी हॉट सीट महा-पड़ताल में आज हम आ पहुंचे हैं उस जिले में, जो देश की सियासत में 'अमेठी' के नाम से जाना जाता है—और उसकी सबसे वीआईपी सदर/मुख्यालय सीट गौरीगंज विधानसभा (185) । अमेठी जिले की इस सीट का मिजाज हमेशा से बेहद अनोखा रहा है। यहाँ की राजनीति केवल दलों पर नहीं, बल्कि मजबूत व्यक्तिगत चेहरों और गांधी परिवार के सियासी असर के इर्द-गिर्द घूमती है। 2012 और 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लगातार शानदार जीत दर्ज करने वाले राकेश प्रताप सिंह इस सीट के सबसे कद्दावर नेता माने जाते हैं। लेकिन ऊंचाहार की तरह गौरीगंज में भी 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा सियासी भूचाल आया। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सपा से दूरी बनाते हुए भाजपा और सत्ता पक्ष के पाले में झुकाव दिखाया, जिसके बाद से अमेठी की राजनीति में उनके विरोधियों और समर्थकों के बीच जंग छिड़ गई। 2022 के विधानसभा चुनाव में राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा के चंद्रप्र...