सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Education News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई पुलिस, क्या ये सही है ?

दोस्तों, जंतर-मंतर से जो तस्वीरें आ रही हैं, वे दिल को झकझोर देने वाली हैं। लद्दाख के मशहूर समाजसेवी सोनम वांगचुक पिछले तीन हफ्तों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मांग सिर्फ इतनी थी कि देश में बार-बार जो पेपर लीक हो रहे हैं, नीट (NEET) की धांधली हो रही है और बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, उस पर केंद्र सरकार जवाब दे। लेकिन अब उन्हें जबरन एम्स/अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक तरफ हमारे बच्चे दिन-रात 18 घंटे पढ़ाई करके परीक्षा देते हैं और दूसरी तरफ पेपर लीक करने वाले माफिया मजे मारते हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो चुकी है। आप बताइए, क्या देश के बच्चों के भविष्य के लिए आवाज उठाना गलत है? 🗳️ लाइव महा-पोल (Live Voting):  Super Survey Maker Super Survey दोस्तों अपनी बात कमेंट बॉक्स में लिखे और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | हम प्रोटेस्ट में नही जा सकते पर अपनी राय दे सकते है और व्हाटसअप ग्रुप /फेसबुक पर शेयर कर सकते है  || !! जय हिन्द !! सत्ता से संघर्ष नही समाधान चाहिए !! जय हिन्द !! 

NTA को तुरंत बंद करो! क्या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है?

जब से NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) का गठन हुआ है, शायद ही कोई ऐसा साल बीता हो जब किसी परीक्षा पर सवाल न उठे हों। NEET, CUET, UGC-NET—हर परीक्षा का एक ही हश्र होता है: सेंटर पर गड़बड़ी, ग्रेस मार्क्स का खेल और पर्चा लीक। लाखों छात्रों की जिंदगी का सवाल है। डॉक्टर बनने जा रहे बच्चों के अगर पर्चे बिकेंगे, तो कल देश को कैसे डॉक्टर मिलेंगे? क्या अब समय आ गया है कि NTA को भंग करके पुरानी पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को वापस लाया जाए ?क्या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को बंद कर देना चाहिए ? 🗳️ लाइव महा-पोल (Live Voting): Super Survey Maker Super Survey दोस्तों अपनी बात कमेंट बॉक्स में लिखे और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | हम प्रोटेस्ट में नही जा सकते पर अपनी राय दे सकते है और व्हाटसअप ग्रुप /फेसबुक पर शेयर कर सकते है  || जय हिन्द !!