📌 मैनपुरी जिले का राजनीतिक मिजाज___ शायद भारत के कुछ खास ही ऐसे जिले होने जहाँ ऐसा कहाँ जा सके - उत्तर प्रदेश की राजनीति में मैनपुरी जिले को समाजवादी पार्टी (SP) का 'अभेद्य किला' कहा जाता है। नेताजी मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रहे इस जिले में समाजवादी विचारधारा की जड़ें बहुत गहरी हैं। यादव और शाक्य मतदाताओं की भारी तादाद के साथ-साथ यहाँ दलित, लोधी और सवर्ण मतदाता भी चुनावी समीकरण बनाने और बिगाड़ने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। 2022 के चुनाव में जहाँ करहल और किश्नी जैसी सीटों पर सपा ने एकतरफा परचम लहराया, वहीं बीजेपी ने भी मैनपुरी सदर और भोगांव में जीत दर्ज कर सपा के गढ़ में कड़ी टक्कर दी थी। 2027 के चुनाव में देखना होगा कि क्या भाजपा इस किले को पूरी तरह ढहा पाएगी, या सपा का जलवा बरकरार रहेगा ! 1️⃣ विधानसभा सीट: करहल (Karhal - 110) 📌 राजनैतिक मिजाज करहल मैनपुरी की ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की सबसे वीआईपी सीटों में से एक है। यहाँ से खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ चुके हैं। यह सीट पिछले तीन दशकों से सपा का सबसे मजबूत गढ़ रही है। यहाँ यादव मतदा...