सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Katra Bazzar Flood लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

🗳️ कर्नलगंज : क्या 'लल्ला भैया' बचा पाएंगे भाजपा का किला या पूर्व मंत्री योगेश प्रताप लेंगे 2022 की हार का बदला ?

घाघरा की विनाशकारी धारा, कटरा बाजार की गलियां और दो बाहुबली घरानों की रंजिश: कर्नलगंज 2027 का सियासी महा-मुकाबला राम-राम भाइयों! बिंदास पोल (Bindaas Poll) की 45 वीआईपी हॉट सीट महा-पड़ताल में आज हम पहुंचे हैं देवीपाटन मंडल के उस सबसे संवेदनशील और रसूखदार इलाके में, जहाँ दशकों से एक ही जाति के दो बड़े राजघरानों के बीच सियासी वर्चस्व की तलवारें खिंची रहती हैं—गोंडा जिले की कर्नलगंज विधानसभा (298) । कर्नलगंज की राजनीति पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी अलग तासीर के लिए जानी जाती है। यहाँ दल बदलते हैं, सिंबल बदलते हैं, लेकिन आमने-सामने के चेहरे दशकों से वही रहते हैं—एक तरफ भाजपा के मौजूदा विधायक कुंवर अजय कुमार सिंह उर्फ 'लल्ला भैया' (शाहपुर स्टेट) और दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री योगेश प्रताप सिंह । 2012 के विधानसभा चुनाव में योगेश प्रताप सिंह ने सपा के टिकट पर जीत हासिल कर अखिलेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री की कुर्सी संभाली थी। लेकिन 2017 में मोदी लहर के सवार होकर भाजपा में आए अजय सिंह 'लल्ला भैया' ने बाजी पलट दी। 2022 के विधानसभा चुनाव में ...