मेरे देवभूमि उत्तराखंड के सभी पहाड़ी भाई-बहनों को मेरा सादर प्रणाम! 🙏🏔️
हमारे पहाड़ों की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है। यहाँ की हवा, यहाँ का पानी और यहाँ के भोले लोगों का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन आज हम एक बहुत ही मजेदार पोल लेकर आए हैं।
एक तरफ है गढ़वाल क्षेत्र, जो अपने ऊंचे बर्फ़ीले पहाड़ों, पवित्र चार धाम (बद्रीनाथ-केदारनाथ) और कल-कल बहती पवित्र नदियों के लिए जाना जाता है। दूसरी तरफ है कुमाऊं क्षेत्र, जो अपनी खूबसूरत झीलों (जैसे नैनीताल), हरे-भरे जंगलों, शानदार लोक-संस्कृति और मशहूर बाल मिठाई के लिए जाना जाता है।
आज देखते हैं कि जनता के दिल के सबसे करीब कौन सा हिस्सा है! बताइए मित्रो
👇 नीचे लाइव पोल चालू है। वोट करें और अपने सभी पहाड़ी दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में इसे जरूर शेयर करें! 👇
पवित्र चार धाम बनाम झीलों की रानी नैनीताल का अनूठा संगम
गढ़वाल क्षेत्र को देवभूमि का आध्यात्मिक दिल माना जाता है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र चार धाम, अलकनंदा व भागीरथी का पावन संगम (देवप्रयाग) और औली जैसे बर्फ से ढके पहाड़ गढ़वाल की अलौकिक सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। गढ़वाली लोक-संस्कृति, थड़िया-चौंफला नृत्य और यहाँ के स्वाभिमानी लोगों का आतिथ्य हर किसी का मन मोह लेता है।
वहीं दूसरी ओर, कुमाऊं क्षेत्र अपनी प्राकृतिक झीलों, हरे-भरे सघन जंगलों और समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर के लिए विश्वप्रसिद्ध है। नैनीताल, भीमताल, कौसानी (भारत का स्विट्जरलैंड), रानीखेत और मुनस्यारी की वादियां कुमाऊं को स्वर्ग जैसा रूप देती हैं। कुमाऊंनी छोलिया नृत्य, प्रसिद्ध बाल मिठाई, ऐंपण कला और अलमोड़ा की सांस्कृतिक विरासत हर दिल को भाती है।
📊 आपके हिसाब से उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत क्षेत्र कौन सा है?
क्या आपको गढ़वाल के ऊंचे बर्फीले पहाड़ और आध्यात्मिक शांति पसंद है, या फिर कुमाऊं की खूबसूरत झीलें, शांत वादियां और संस्कृति? नीचे दिए गए पोल में अपना कीमती वोट ज़रूर दर्ज करें और देखें कि जनता जनार्दन का झुकाव किस तरफ है !
दोस्तों इसे भी जरुर पढें :- 2029 में BJP-कांग्रेस मुक्त 'तीसरा मोर्चा'? PK, केजरीवाल, अखिलेश और विजय का नया सियासी प्लान !
.jpg)
Comments
Post a Comment