Kashi vs Mathura: बाबा विश्वनाथ की काशी या बांके बिहारी की मथुरा? उत्तर प्रदेश का सबसे प्रिय धार्मिक स्थल कौन सा है? लाइव वोट करें!
नमस्कार दोस्तों , उत्तर प्रदेश और पूरे भारत के सभी श्रद्धालु और सनातन प्रेमियों! 🚩✨
हमारा उत्तर प्रदेश सिर्फ राजनीति और विकास का केंद्र नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया की आध्यात्मिकता की आत्मा है। भगवान राम की अयोध्या, बाबा भोलेनाथ की काशी और भगवान कृष्ण की मथुरा—ये तीनों धाम यूपी के गौरव हैं। आज 'बिंदास पोल' पर हम लेकर आए हैं देश की दो सबसे दिव्य और प्राचीन नगरियों का महा-मुकाबला!
एक तरफ है अविनाशी नगरी काशी (Varanasi)। भगवान शिव के त्रिशूल पर टिकी यह नगरी अपने मणिकर्णिका घाट, दशाश्वमेध घाट की भव्य गंगा आरती और भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए जानी जाती है। यहाँ की गलियों में जो सुकून है, वो दुनिया में कहीं नहीं। दूसरी तरफ है प्रेम और भक्ति की नगरी मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan)। बांके बिहारी जी के दर्शन के समय 'कुंज बिहारी श्री हरिदास' के जयकारे, निधिवन का रहस्य, और यमुना जी का किनारा... यहाँ आकर हर इंसान कृष्ण प्रेम में सराबोर हो जाता है।
हर-हर महादेव की गूंज वाली काशी या राधे-राधे की तान वाली मथुरा? आपका दिल कहाँ जाने को तड़पता है ?
👇 नीचे लाइव पोल चालू है। अपनी श्रद्धा के अनुसार तुरंत लाइव वोट दें और कमेंट में 'हर-हर महादेव' या 'राधे-राधे' लिखकर अपनी हाजिरी जरूर लगाएं! 👇
Super Survey Maker
Comments
Post a Comment